Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बबेरवाल एवं सारण होगे महात्मा ज्योतिबा फुले समाजसेवा पुरस्कार से सम्मानित

बबेरवाल एवं सारण होगे महात्मा ज्योतिबा फुले समाजसेवा पुरस्कार से सम्मानित

सैनी समाज की 41 विभूतियों का भी होगा सम्मान

समाजसेवी स्व.बागडी की 9वीं पुण्यतिथि पर होगा आयोजन

लक्ष्मणगढ़, [ बाबूलाल सैनी ] समाजसेवी स्व आंनद कुमार बागड़ी की स्मृति में दिया जाने वाला महात्मा ज्योतिबा फुले समाजसेवा पुरस्कार जानें मानें समाजसेवी, भामाशाह बिल्डर बलबीर सारण व शिक्षाविद् राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यनारायण बबेरवाल को दिया जायेगा। संतरा देवी आंनद कुमार बागड़ी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन 13 अप्रैल को सैनी भवन में क्षेत्रीय विधायक पीसीसी चीफ पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए सम्मान समारोह चयन समिति के संयोजक झाबरमल सिंगोदया ने बताया कि स्व.बागडी स्मृति महात्मा ज्योतिबा फुले समाजसेवा पुरस्कार के समाजसेवी सारण व शिक्षाविद् बबेरवाल का चयन किया गया जबकि सरकारी सेवा में 2019 से 2023 तक चयनित व पदस्थापित सैनी युवाओं सहित 41 विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट के मंत्री पत्रकार बाबूलाल सैनी ने बताया कि ट्रस्ट के चैयरमेन महेश बागड़ी निर्देशानुसार आयोजन के लिए अलग जिम्मेदारियों के साथ आयोजन को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur