सीकर पुलिस को एटीएम मशीन एवं 22 लाख रूपयों सहित उखाड़ कर ले जाने वाले फरार अभियुक्त को सोमवार को बस डिपो सीकर से दस्तायाब कर प्रकरण में गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। अभियुक्त राजेन्द्र कुमार यादव उर्फ सेठी पुत्र रामनिवास यादव उम्र 25 साल निवासी महरियों का बास तन पचार थाना कालवाड़ जिला जयपुर को गिरफ्तार किया। प्रकरण में शरीक 04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पु.नि.थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सीकर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान थानाधिकारी महावीर सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में सुनील कुमार सहा. उप निरीक्षक, प्रभारी चौकी एस के अस्पताल के मय चौकी स्टाफ के विशेष कार्यवाही के दौरान वर्ष 2014 में माह जनवरी में धोद रोड़ चौराहा के पास स्थिति एस.बी.आई. की ए.टी.एम. मशीन जिसमें 22 लाख रूपये थे जिसको रात्रि के समय में अज्ञात अभियुक्त एटीएम मशीन को उखाड़ कर रूपयों समेत लेकर फरार हो गये थे। पुलिस टीम ने अभियुक्त राजेन्द्र कुमार यादव उर्फ सेठी पुत्र रामनिवास यादव उम्र 25 साल निवासी महरियों का बास तन पचार थाना कालवाड़ जिला जयपुर जो पिछले 04 साल से फरार चल रहा था जिसको सोमवार 6 अगस्त को मुखबीर की सूचना पर बस डिपो सीकर से दस्तायाब कर बाद में पूछताछ प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है जिसे कल न्यायालय में पेश किया जायेगा। अभियुक्त इसके अलावा डूंगरगढ में भी एटीएम लूट की वारदात कर चुका है तथा अभियुक्त के विरूद्ध कई थानों में लूट, मारपीट व शराब तस्करी आदि के प्रकरण दर्ज है। अभियुक्त से अनुसंधान किया जा रहा है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बाइस लाख की एटीएम लूट का 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
बाइस लाख की एटीएम लूट का 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

