लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] बजरंग दल प्रखंड लक्ष्मणगढ़ की ओर से 17 जनवरी को रोरू बड़ी गांव में शिव गोरक्ष गौशाला में कमलनाथ महाराज, मंगलनाथ महाराज पुष्कर ,रामनाथ महाराज भरतरी गुफा उज्जैन, लक्ष्मण नाथ मेवाड़ा आश्रम डीडवाना, पंचम नाथ नोहर, पंचम नाथ बोदलासी, महावीर जति महाराज गाडोदा के पावन सानिध्य मे अपराह्न 3:30 बजे त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम होगा । यह जानकारी देते हुए रतन सिंह बगड़ी ने बताया कि कार्यक्रम में बजरंग दल के 251 कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दी जाएगी। समारोह में बजरंग दल के प्रांत संयोजक प्रेम सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा मुख्य वक्ता के नाते कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के सीकर जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मूंडरू भी उपस्थित रहेंगे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बजरंग दल का त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम 17 को
बजरंग दल का त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम 17 को




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।