Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Khatushyamji : खाटूश्यामजी मंदिर में वीआईपी दर्शन पर 5 जनवरी तक रोक! नए साल पर मंद‍िर कमेटी ने कर द‍िया अलर्ट

Khatushyamji : खाटूश्यामजी मंदिर में वीआईपी दर्शन पर 5 जनवरी तक रोक! नए साल पर मंद‍िर कमेटी ने कर द‍िया अलर्ट

Khatushyamji temple update: राजस्थान के सीकर जिले में प्रसिद्ध मंदिर से इस वक्त का बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दे कि खाटूश्यामजी में वीआईपी दर्शन पर 5 जनवरी तक रोक लगा दी गई है. एकादशी और नए साल पर भक्‍तों की भीड़ को देखते हुए श्रीश्याम मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने यह बड़ा अहम फेंसला लिया है।

कल से पांच द‍िवसीय मेला

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि मंदिर में 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक पांच द‍िवसीय मेला लग रहा है. मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा है. इस बार लगभग 15 लाख श्याम भक्तों के आने की संभावना है.

VIP दर्शन के नाम ठगी

जानकारी के लिए बता दे कि अक्सर देखा जाता है कि मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर लूट मची रहती है। ऐसे में खाटूश्यामजी में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर पैसा ऐंठने वाला ग‍िरोह भी सक्रिय हो गया है, जो 500 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक ले रहा है. पुल‍िस ने एक कार्रवाई करते हुए ऐसे सक्रीय सदस्य को भी पीछे दबोचा था।

अब लाइन में ही कर सकेंगें सभी भक्त दर्शन

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया की देशभर से खाटूश्यामजी के भक्त आ रहे हैं. 5 जनवरी तक वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं है. 14 लाइनों में लगकर ही भक्त दर्शन करें. किसी भी लपका गिरोह के झांसे में आकर वीआईपी दर्शन के नाम पर पैसे ना दें. वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं है.

प्रशासन ने कर राखी है पूरी तैयारी

29 द‍िसंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद है. मेला 2 जनवरी तक चलेगा. रींगस उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता मेले को लेकर बैठक की है. रींगस से ही मेला शुरू हो जाएगा और खाटूश्‍याम धाम तक रहेगा. रींगस रेलवे स्टेशन प्रशासन ने भी मेले को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. 24 मेला स्पेशल ट्रेनें देश के विभिन्न स्टेशनों से रींगस के लिए लगाई गई है.