Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बैंक यूनियनंस ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन, 25 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय

बैंक यूनियनंस ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन, 25 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] ज्वाइंट फॉर्म ऑफ बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक यूनियंस के तत्वधान में मित्रा कमेटी के अनुसार बैंक में नई भर्ती एवं पदोन्नति की मांगों के संबंध में बैंक के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में नई भर्ती व पदोन्नति के लिए ज्ञापन दिया गया। यह जानकारी देते हुए बीआरकेजीबी आफिसर्स एसोसिएशन के प्रेस सचिव लक्ष्मणगढ़ शाखा के सहायक प्रबंधक अनिल कुमार सैनी ने बताया कि बैंक की सभी यूनियनों ने नई भर्ती व पदोन्नति के लिए बैंक मेनेजमेंट को बार बार ज्ञापन व हड़ताल के बाद भी बैंक द्वारा पिछले 4 साल से एक भी नई भर्ती न निकालने से ग्राहक सुविधा पर भी बुरा असर पड़ रहा है और स्टाफ भी तनाव में काम कर रहा है। इस कारण बैंक की सभी यूनियनों ने ज्वाइंट फॉर्म बनाकर 25 जून से एक साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। ज्वाइंट फॉर्म के संयोजक जितेंद्र भीचर ने बताया कि 25 जून से बैंक की सभी 875 शाखाएं हड़ताल के दौरान बंद रहेगी।हड़ताल के दौरान ग्राहकों व आमजन को होने वाली परेशानी पर धैर्य बनाए रखने व बैंक के सभी ग्राहकों व आमजन से हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur