Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बासड़ी की महिलाओं ने पेयजल समस्या समाधान के लिए धूप में किया इंतजार

,

बासड़ी की महिलाओं ने पेयजल समस्या समाधान के लिए धूप में किया इंतजार

 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री व खंडेला विधायक बंशीधर बाजिया शनिवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान बाजिया ने बासड़ी ग्राम पहुंचकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाहों द्वारा नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया। पंचायत समिति प्रधान मूलचंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में राज्यमंत्री बाजिया ने अभिभावको से नामांकन बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की। राज्यमंत्री बाजिया के आने की सूचना पर ग्राम की महिलाएं भी खाली बाल्टियां लेकर ग्राम के मुख्य मार्ग पर एकत्रित हो गई। पेयजल की समस्या के समाधान के लिए एकत्रित हुई महिलाओं की सूचना राज्यमंत्री बाजिया के पास पहुंचने पर कार्यक्रम समापन के बाद वे महिलाओं की समस्या सुने बिना पिछले रास्ते से निकल गए। इसकी सूचना महिलाओं को मिलने पर उन्होंने राज्य मंत्री बाजिया के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur