Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बास्केटबॉल कोच रामस्वरूप सैनी हुए सम्मानित

,

बास्केटबॉल कोच रामस्वरूप सैनी हुए सम्मानित

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] जाने-माने बास्केटबॉल कोच रामस्वरूप सैनी को ग्रामीण महाविद्यालय सीकर ओर से सम्मानित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को शानदार कोचिंग देने व उत्कृष्ट रैफरी के लिए महाविद्यालय की ओर से माल्यार्पण कर साफा पहनाकर व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि सैनी ने अब तक लक्षमनगढ के काफी खिलाडियों को बास्केटबॉल की कोचिंग दी है । उक्त खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपने खेल का उम्दा प्रदर्शन कर नाम रोशन कर चुके हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur