Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बाय पंचायत समिति मांग पर 26 दिन से धरना, विकास यात्रा का विरोध

बाय पंचायत समिति मांग पर 26 दिन से धरना, विकास यात्रा का विरोध

खाटूश्यामजी/विजेन्द्र सिंह दायमा। बाय कस्बे में श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण में
बाय पंचायत समिति बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पंचायत समिति गठन की मांग को लेकर लगातार 26वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।

राजस्थान विकास यात्रा का विरोध

धरना प्रदर्शन के दौरान राजस्थान सरकार की “हमारा राजस्थान – विकास यात्रा” के बाय ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचने पर संघर्ष समिति के सदस्य धरना स्थल से वहां पहुंचे।

लेकिन मौके पर कोई जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं मिलने से प्रदर्शनकारियों में भारी आक्रोश फैल गया।

जमकर हुई नारेबाजी

आक्रोशित सदस्यों ने—

  • “बाय पंचायत समिति बनाओ”
  • “हम हमारा हक मांगते हैं, किसी से भीख नहीं”
  • “भजन लाल सरकार मुर्दाबाद”

जैसे नारे लगाते हुए विकास यात्रा का विरोध प्रदर्शन किया।

राजनीतिक कारणों का आरोप

संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि सीकर जिला कलेक्टर द्वारा बाय को पंचायत समिति बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था।
इसके बावजूद राजनीतिक कारणों से खाचरियावास को पंचायत समिति घोषित कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में भारी असंतोष है।

17 ग्राम पंचायतों में विरोध

खाचरियावास को पंचायत समिति बनाए जाने के विरोध में 17 ग्राम पंचायतों में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
इसी क्रम में बाय पंचायत समिति की मांग को लेकर यह आंदोलन तेज होता जा रहा है।

ये रहे प्रमुख आंदोलनकारी

धरना प्रदर्शन में—

विनोद भारती, उमेश दाधीच, अशोक पेंटर, सुरेन्द्र सिंह रणवा, धन्नालाल गोठवाल, पवन गुर्जर गौड़, फियाज मनियार, सागर मीणा, बसंत पाराशर, देवेन्द्र सिंघल, नाथूलाल सिंघल, पूर्णमल गोठवाल, विजय पाराशर, राकेश दायमा, चंद्रप्रकाश आचार्य
सहित बड़ी संख्या में संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद रहे।

पुलिस रही मुस्तैद

स्थिति को देखते हुए पुलिस थाना खाटूश्यामजी सदर से
एएसआई रघुनाथ प्रसाद, कॉन्स्टेबल रामेश्वर लाल, केशव सहित पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात रहा।

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि

“जब तक बाय को पंचायत समिति का दर्जा नहीं दिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।”

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur