Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मस्त रहें, व्यस्त, एक्टिव रहें – अतिरिक्त जिला कलेक्टर

मस्त रहें, व्यस्त, एक्टिव रहें – अतिरिक्त जिला कलेक्टर

राजस्थान पेंशनर्स मंच समिति द्वारा दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

सीकर, वार्ड 41 स्थित गोगामेड़ी डायमंड हाल में राजस्थान पेंशनर्स मंच द्वारा दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने पेंशनर्स मंच के सीनियर सीटीजनों को मस्त रहने, व्यस्त रहने एवं एक्टिव रहने के टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पेंसनर्स की हर संभव मदद के लिए तैयार रहेगा। पेंशनर्स मंच के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़, अध्यक्ष सत्यनारायण पंवार, उपाध्यक्ष गोपीराम जांगिड़, मिडिया सचिव विनोद नायक, राधेश्याम मोर्य, सज्जन सिंह शेखावत,नथमल मीणा, महावीर पुरोहित, जिला मंत्री वीरेन्द्र कुमार माथुर, ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार लाटा का साफ़ा, माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व अतिथियों ने माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़ ने 17 दिसंबर को पेंशनर्स डे बद्री विहार में आयोजित करने कि बात कहीं। कार्यक्रम में लोकनृत्य की प्रस्तुति मदनलाल मीणा, सज्जन पूनियां ने दी। इस दौरान हणमान सिंह, बीएल सोनी,पूर्ण सिंह, सुमेर सिंह, जगदीश प्रसाद नरुका, अर्जुन लाल, द्वारका प्रसाद शर्मा, जगदीश प्रसाद जांगिड़, प्रेम प्रकाश छकडा, डीपी खींची, सहित राजस्थान पेंशनर्स मंच के सदस्य एवं सीनियर सीटिजन मौजूद थे। मंच संचालन बी.डी.सिंधी ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur