जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की मासिक बैठक जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गर्ई। जिला कलक्टर ने जिले में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से विचार विमर्श कर राज्य सरकार के मंशा के अनुरूप एवं निर्धारित प्रक्रिया का पूर्ण रूपेण पालन करने के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले के युवाओं को उन्ही की भावनाओं के अनुसार बेरोजगारों को प्रभावी प्रशिक्षण दिया जावें तथा प्रशिक्षण प्राप्त युवाआें को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए इच्छुक युवाओं को बैंक से ऋण दिलवाकर स्वरोजगार से भी जोड़ा जावेंं।सदस्य सचिव जिला प्रबन्धक आरएसएलडीसी रफीक मोहम्मद ने जिले में आयोजित किये जा रहें कौशल विकास कार्यक्रमाें की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में आर.एस.एल.डी.सी. के कार्मिकों सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बेरोजगारों को स्वःरोजगार के लिए प्रशिक्षण दें-ठकराल
बेरोजगारों को स्वःरोजगार के लिए प्रशिक्षण दें-ठकराल


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

