Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा के साथ हुई शुरुआत

,

भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा के साथ हुई शुरुआत

ऐतिहासिक बुद्ध गिरी जी महाराज मंडी प्रांगण पर

फतेहपुर,(बाबूलाल सैनी) शेखावाटी की ऐतिहासिक पावन भूमि परिस्थिति ऐतिहासिक बुद्ध गिरी जी महाराज मंडी प्रांगण पर सात दिवसीय भागवत कथा की शुरुआत आज शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा से हुई। बुध गिरी मंडी के महंत श्री दिनेशगिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में हुए ऐतिहासिक कलश यात्रा में हजारों की तादाद में महिलाएं तथा भक्तजनों ने हिस्सा लिया। तो वही भव्य कलश यात्रा पर शहर के प्रबुद्ध जनों ने बुध गिरी मंडी प्रांगण में पुष्पवर्षा भी की गई। सात दिवसीय कार्यक्रम में भागवत कथा के अलावा फागोत्सव धर्म संसद कवि सम्मेलन सहित अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। जिस में शामिल होने के लिए देश भर से भजन आएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur