सीकर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 मई 2026 को सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र के जाजोद गांव के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।
हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे जाजोद
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम 5 बजे जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे।
वे शाम 5:20 बजे जाजोद हेलीपेड पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीपेड से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 5:30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जाजोद पहुंचेंगे।
ग्राम विकास चौपाल में करेंगे सहभागिता
मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जाजोद में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के बाद रात 8 बजे से 8:45 बजे तक का समय रिजर्व रखा गया है।
जाजोद में होगा रात्रि विश्राम
प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रात्रि विश्राम ग्राम जाजोद में प्रस्तावित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री 8 मई की सुबह भ्रमण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सुबह जयपुर के लिए होंगे रवाना
मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह 6 बजे से 8:30 बजे तक भ्रमण और रिजर्व कार्यक्रम में रहेंगे।
इसके बाद सुबह 8:30 बजे जाजोद से कार द्वारा रवाना होकर 8:35 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 8:40 बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।




