लक्ष्मणगढ़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सबलपुरा में वार्षिकोत्सव एवम भामाशाह सम्मान समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक भंवर सिंह को धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, उप जिला प्रमुख ताराचन्द धायल,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम खारिया,प्रधान प्रतिनिधि मूलचन्द रणवा ,प्राचार्य मनीषा एवं ओमप्रकाश बिजारनिया द्वारा माला व साफा पहनाकर,प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर भामाशाह एवम प्रेरक के रूप में सम्मानित किया गया।ज्ञात रहे की भंवर सिंह ने पच्चीस हजार रुपए का आर्थिक सहयोग देकर तथा विगत दो वर्षों में भामाशाहों के सहयोग से खिलाड़ियों को साठ हजार रुपए की खेल पोशाक दिलवाई। साथ ही भामाशाह दिलीप सिंह शेखावत को प्रेरित कर ग्यारह लाख रुपए का बास्केट बॉल के खेल मैदान का निर्माण करवाया।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / भामाशाह एवं प्रेरक सिंह को किया सम्मानित
भामाशाह एवं प्रेरक सिंह को किया सम्मानित




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।