Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बाय कस्बे में संत समागम के साथ भंडारे का आयोजन

,

बाय कस्बे में संत समागम के साथ भंडारे का आयोजन

गीगा महाराज को किया साधु संत मंडली में शामिल

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] बाय कस्बे में स्थित बावड़ी के बालाजी मंदिर में संत समागम के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।जगद्गुरू सरस्वती मदन महाराज खाटूश्याम महाकाल अखाड़ा के सान्निध्य में अखिल भारतीय सन्त समाज से पधारे सन्तो के पावन मुख से भक्तों ने प्रवचन रूपी आशिर्वाद प्राप्त कर भवसागर से तरने का मार्ग प्राप्त किया।समागम में आये हुए सभी सन्तो का जगद्गुरू सरस्वती मदन महाराज द्वारा दुप्पट्टा व साफा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया।दांता रींगस रोड़ पर बावड़ी के बालाजी मंदिर में भण्डारे में सभी सन्तो ओर भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।सन्त सम्मेलन में गिग राज महाराज को साधु–संत मंडली में शामिल किया गया। गिग राज महाराज ने सभी साधु-संतों को माला व साफा पहनाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर धर्म गुरु आनंद सरस्वती महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष संत रावल बाबा,राष्ट्रीय अखाड़ा प्रबन्धक ललित मुरारि बापू, महामंत्री संजीव संकर महामंडलेश्वर इंद्र देव कुबेर, महामंडलेश्वर कमल गिरी,शंकराचार्य प्रयागराज माता साध्वी सविता ,साध्वी मनिसा त्यागी,साध्वी निशा त्यागी,महंत मातादीन नाथ,अखाड़ा प्रचार मंत्री विनोद भारती,रामबाबू सोनी,सोनू शर्मा,दीपक शास्त्री, पंचायत समिति सदस्य नीतू वर्मा,बाय सरपंच मुकेश खांडल,सुवालाल दायमा,अटल शर्मा,अनिल दायमा,बिरदी चंद सोनी, कमलेश दायमा, श्यामसुंदर जांगिड़, सुभाष कुशलाका, रामस्वरूप योगी,अनिल टेलर,योगेश शर्मा, रामेश्वर पूनिया,रामदेव सहित सैकड़ों कस्बे वासी व आसपास के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur