Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद

भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद

कांवट मार्ग स्थित खंडेला मोड़ बस स्टैंड पर

खंडेला, कांवट मार्ग स्थित खंडेला मोड़ बस स्टैंड पर शनिवार देर रात्रि जयपुर एसओजी की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है। एसओजी के डीवाईएसपी चिरंजीलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 5 लोगों को भी हिरासत में लिया है। एसओजी की रात भर चली कार्रवाई के बाद रविवार करीब छह टन से भी अधिक डोडा पोस्त के सैकड़ों कट्टे ट्रेलर में भरकर जयपुर मुख्यालय के लिए रवाना किये गये। एसओजी की कार्यवाही के दौरान जब्त किए गए गए डोडा पोस्त की कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एसओजी की टीम को भी काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। एसओजी की टीम की कार्रवाई की सूचना मिलते ही मकान के बाहर काफी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। जिसके बाद स्थानीय खंडेला थाना पुलिस को सूचना दी गई और अतिरिक्त जाब्ता मौके पर तैनात किया गया। टीम ने परिवहन के लिए काम में लिए जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी मौके से जब्त किया। इसके साथ ही डोडा पोस्ट में चुरा मिक्स करने की एक मशीन भी बरामद की गई है। फिलहाल एसओजी की टीम हिरासत में लिए गये पांचों लोगों को लेकर जयपुर के लिए रवाना हो चुकी है। इस काले कारोबार से जुड़े कई बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है जिसके संबंध में हिरासत में लिए गए इन पांचों लोगों से जयपुर मुख्यालय ले जाकर पूछताछ की जाएगी। एसओजी ने मौकेे से गजानन्द निवासी अयोध्या नगर, सैंथल रोड जयपुर बाईपास, दौसा थाना सदर दौसा, हंसराज वर्मा निवासी गांव ठिकरिया थाना थोई जिला सीकर, विनोद शर्मा निवासी जोधा वाली ढाणी, खण्डेला मोड थाना खण्डेला जिला सीकर, सुरेश शर्मा निवासी जोधा वाली ढाणी, खण्डेला मोड थाना खण्डेला जिला सीकर व कैलाश उर्फ राजु निवासी सिलकीवाडा, खण्डेला मोड थाना खण्डेला जिला सीकर को गिरफ्तार किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur