Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बिहारी लाल बालान गुड सेमेरिटन अवार्ड से सम्मानित

बिहारी लाल बालान गुड सेमेरिटन अवार्ड से सम्मानित

सीकर, सीकर बाल कल्याण समिति सदस्य व लक्ष्मणगढ़ निवासी बिहारी लाल बालान को मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के तहत गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति गौरव को श्री कल्याण चिकित्सालय सीकर के ट्रॉमा सेंटर पर पहुंचाने व जान बचाने के लिए प्रदान किया गया है प्रोत्साहन स्वरूप पांच हजार रुपए की राशि राज्य सरकार द्वारा दी गई है तथा प्रमाण पत्र डॉ.निर्मल सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीकर द्वारा प्रदान किया गया। बालान को यह पुरस्कार मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों, स्टाफ सदस्योंं, शिक्षाविदों, सामाजिक संस्थाओं व अनेक प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाई प्रेषित की। बिहारी लाल बालान ने बताया कि वे आगे भी समाज सेवा के कार्य उनके द्वारा अनवरत रूप से जारी रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur