Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 67वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बीकानेर टीम रही विजेता

,

67वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बीकानेर टीम रही विजेता

सीकर, शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 67 वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट 19 वर्ष छात्र वर्ग प्रतियोगिता के छठे दिन गुरुवार को सांवली रोड़ स्थित भारतीय शिक्षण संस्थान में 2 टीमों के बीच फाईनल का रोमांचक मैच खेला गया। फाईनल मैच बीकानेर बनाम जयपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें बीकानेर टीम ने विजेता रही। फाईनल मैच में विजेता रही टीम को रेड-टेप की ओर सेे जितेन्द्र बिजारणियाँ ने खिलाड़ियों को 11,000 व उप विजेता टीम जयपुर को 5,100 रुपये का नकद पुरुस्कार दिया। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मैच में सीकर के सभी संस्था निदेशक उपस्थित रहे। भारतीय शिक्षण समूह के सचिव मूलचन्द रणवाँ ने बीकानेर के सदस्य चयन समिति के सदस्यों को माला व मोमेन्टों देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन की घोषणा संस्था के वाईस चैयरमैन डाॅ. शीशराम रणवाँ ने ध्वज व राष्ट्रगान के साथ की।प्रतियोगिता खेल प्रभारी दिनेश माथुर , निदेशक राजेन्द्र ढ़ाका, प्रशासनिक सशील कुमार शर्मा, प्रिंसिपल रीटा शर्मा ने ट्राॅफी , मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं बधाई दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur