Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बाइक चोरी के आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा

बाइक चोरी के आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा

श्रीमाधोपुर न्यायालय में पेश किया

रींगस [अरविन्द कुमार ] रींगस पुलिस द्वारा बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीमाधोपुर न्यायालय में पेश किया जहां से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। हेड कांस्टेबल रंग लाल जैफ ने बताया कि 21 जुलाई को सोहन लाल जांगिड़ द्वारा दर्ज बाइक चोरी के मुकदमे पर कार्यवाही करते हुए कालाडेरा से आरोपी बलबीर पुत्र रामुराम खोखर निवासी ढाणी खोखरो की तन टोडास को गिरफ्तार कर श्रीमाधोपुर न्यायालय में पेश किया जहां 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। आरोपी के द्वारा 21 जुलाई को नेशनल हाईवे 52 पर स्थित डीएम मोटर्स से बाइक चोरी की गई थी, आरोपी पहले इसी कारखाने पर काम करता था जो अमावस्या की छुट्टी होने पर मौका देख कर आरोपी ने बाइक चोरी कर ली। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur