Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बाइक की टक्कर से एक की मौत

बाइक की टक्कर से एक की मौत

 
चला,  गुहाला के बुधसिंह की ढ़ाणी के पास मंडावरा निवासी पिता व पुत्र पैदल गुहाला की तरफ मजदूरी पर आ रहे थे। पीछे से बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी व बाइक को मौके पर ही छोडक़र फरार हो गया। लोगों ने बाप-बेटे को गुहाला अस्पताल भेजा जहां मजदूर ने दम तोड़ दिया व उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक मंडावरा निवासी बंशीधर व उसका बेटा काजल मजदूरी पर गुहाला आ रहे थे, बुधसिंह की ढ़ाणी के पास पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बाइक को जब्त कर मृतक का पोस्मार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। घायल बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी। मृतक मजदूर के दो पुत्र तथा दो बेटी है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur