Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / खाचरियावास में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

खाचरियावास में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

एक सप्ताह के दौरान तीन बाइक हुई चोरी

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] खाचरियावास में बीते एक सप्ताह के दौरान तीन बाइक चोरी हो गई। लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैं। जानकारी के अनुसार टीला धाम के पास शादी समारोह के दौरान टीलाधाम निवासी नारायण लाल डसानिया की टीवीएस बाइक गुरुवार शाम चोरी हो गई जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई हैं। दो दिन पहले खाचरियावास के बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर के सामने से सुनील कुमार कुमावत की भी एक बाइक चोरी हो गई जिसकी रिपोर्ट भी पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई। बीते कुछ दिन पहले इसी शिव मंदिर के सामने से एक बाइक और चोरी हो गई थी। बाइक चोर लगातार सक्रिय हैं लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही हैं। चोर बेखौफ होकर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि चोरी हुई बाइक जल्द ही बरामद नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur