Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News: जन्मदिन पार्टी हमला: बाबा गैंग का बदमाश गिरफ्तार

Sikar News: जन्मदिन पार्टी हमला: बाबा गैंग का बदमाश गिरफ्तार

सीकरजन्मदिन मनाने आए युवक और उसके दोस्तों पर हमला और अपहरण के मामले में गोकुलपुरा थाना पुलिस ने बाबा गैंग के सक्रिय सदस्य अजय मेहरा उर्फ मंगलचंद को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी प्रीति बेनीवाल ने बताया कि घटना 6 अक्टूबर को हुई थी। सोनू मेहरा ने रिपोर्ट दी थी कि वह दोस्तों के साथ नाबालिग मित्र का जन्मदिन मना रहा था, तभी बाबा गैंग के 6-7 सदस्य बाइक पर सवार होकर पार्टी स्थल पर पहुंचे।


हमला और अपहरण

आरोपियों ने आते ही पार्टी में मौजूद लोगों पर हमला किया। सोनू और उसके दोस्त पिंटू पर जानलेवा हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इसके बाद सोनू और नाबालिग को अपहरण कर सुजावास बीड़ में ले जाकर मारपीट की गई।


पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी सहायता के माध्यम से आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान अजय मेहरा को रैवासा से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।