Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / भाजपा ने डोटासरा का किया पुतला दहन

भाजपा ने डोटासरा का किया पुतला दहन

लक्ष्मणगढ, [बाबूलाल सैनी ] पीसीसी चीफ लक्षमनगढ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों ने डोटासरा का गुरुवार को बस स्टैंड पर पुतला दहन किया गया तथा राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की ।

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कस्बे के पुराने बस स्टैंड से चौपड़ होते हुए चौकी तक शव यात्रा निकाल कर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश पालड़ी, शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार, बलारां मंडल अध्यक्ष भरत सिंह सरावग, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी, मनोज शर्मा, प्यारेलाल कटारिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत जाजोदिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनीत सोनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष संतोष वाल्मिकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur