Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / भीषण दुर्घटना में मृतकों के घर जाकर महरिया सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भीषण दुर्घटना में मृतकों के घर जाकर महरिया सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] मंगलवार को लक्षमनगढ में हुए भीषण दुर्घटना में लक्षमनगढ विधानसभा क्षेत्र के मृतकों को श्रद्धांजलि देने व संवेदना व्यक्त करने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन दिनेश जोशी सहित भाजपा नेताओं ने सभी के घर जाकर संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान भाजपा नेता नौरंग चौधरी लालासी, गोपाल लाटा, सरपंच नरेंद्र ढुकिया, पार्षद पवन बाल्मीकि, विकास रूहेला,रतन पारीक सहित जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्ताओं भी थे। लक्ष्मणगढ़ में हुए हादसे के बाद भाजपा नहीं रखेगी शहर के बाजार में दीपावली की रामा श्यामा ।