Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / भाजयुमो ने विभिन्न मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया

भाजयुमो ने विभिन्न मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया

दांतारामगढ़ मंडल द्वारा

दांतारामगढ़,[प्रदीप सैनी ] भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान द्वारा संपूर्ण राजस्थान में चलाए जा रहे भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार के विरोध में तथा बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत शुक्रवार को भाजयुमो दांतारामगढ़ मंडल अध्यक्ष हेमराज सैनी की अध्यक्षता में दांतारामगढ़ उपखंड में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के हिस्से के रूप में किसान मोर्चा अध्यक्ष सांवरमल, पंचायत समिति सदस्य मुकेश वर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनिल कुमावत, योगेश कुमावत, महेंद्र शर्मा, किशोर मीणा, विशाल विद्यार्थी, निर्मल शर्मा सहित अनेक नागरिक बंधु उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur