Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दांतारामगढ़ ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दांतारामगढ़ ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] कांग्रेस स्थापना दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दांतारामगढ़ ब्लॉक कार्यालय पर झंडारोहण कर मनाया गया, झंडारोहण पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट भोपाल सिंह ने किया, सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी। पूर्व अध्यक्ष भोपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी है एवं इस दिन हमें ये संकल्प लेना है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में सभी को नई ऊर्जा के साथ काम करना है एवं भाजपा की तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना हैं, इस दौरान जिला सचिव भंवर लाल कुमावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंगल चंद, पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद, किशन डोड़वाडिया, पूर्व पार्षद अब्दुल मुनान, सागर नेमीवाल, देवी लाल बुरड़क के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur