Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दिव्यांगजनों को संबल प्रदान करने के लिए ब्लॉकवार शिविर आयोजित होंगे

दिव्यांगजनों को संबल प्रदान करने के लिए ब्लॉकवार शिविर आयोजित होंगे

सीकर, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मुकुल शर्मा ने आदेश जारी कर राजस्थान सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के अनुसार दिव्यांगजनों को संबल प्रदान करने के लिए संयुक्त सहायता योजनान्तर्गत कृत्रिम, सहायक उपकरणों से लाभान्वित किये जाने के लिए ब्लॉकवार शिविर पंचायत समितियों मुख्यालयों पर दिवसों में शिविर आयोजित किये जायेगें। उन्होंने बताया कि 13 नवम्बर 2024 को ब्लॉक फतेहपुर, धोद, लक्ष्मणगढ़, पिपराली, पाटन, खण्डेला, श्रीमाधोपुर का शिविर पंचायत समिति सभागार में तथा 18 नवम्बर 2024 को ब्लॉक दांतारामगढ़, नीमकाथाना में पंचायत समिति सभागार में प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur