Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दो दोस्तों की याद में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

दो दोस्तों की याद में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सड़क हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हो गई थी

खंडेला, [आशीष टेलर ] कस्बे के पेट्रोल पंप के नजदीक स्थित संस्कृत विद्यालय में सर्व समाज की ओर से स्वर्गीय बजरंग लाल जांगिड़ और मरहूम इमरान खान की स्मृति में तृतीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बता दें कि इमरान और बजरंग जांगिड़ बहुत अच्छे दोस्त थे लेकिन 3 वर्ष पहले रानोली के समीप एक सड़क हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही दोनों दोस्तों की स्मृति में सर्व समाज खंडेला द्वारा हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में 177 यूनिट से अधिक रक्त का संग्रहण किया गया। शिविर में कस्बे सहित आसपास के युवाओं ने और महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अब्दुल कलीम, राजेश कुमार खटीक, कांग्रेस नेता सुभाष मील, पूर्व चिकित्सा मंत्री बंशीधर बाजिया, महेंद्र जांगू, जमील मंसूरी, अजय चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur