Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शिक्षक दम्पति द्वारा लिया गया देहदान का संकल्प

शिक्षक दम्पति द्वारा लिया गया देहदान का संकल्प

कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज सीकर में

सीकर, श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. के.के वर्मा ने बताया कि शिक्षक दम्पति जगदीश प्रसाद दायमा पुत्र सूखाराम उम्र 48 वर्ष व अनिता वर्मा पत्नी जगदीश प्रसाद उम्र 40 वर्ष ग्राम पोस्ट दूधवालों का बास, खण्डेला द्वारा कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज सीकर में पूर्ण देहदान के लिए आवेदन, संकल्प पत्रा भरा गया। उन्होंने बताया कि पेशे से शिक्षक दम्पति द्वारा समाज के लिए मिसाल कायम करते हुए श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीकर में उपस्थित होकर देहदान के लिए संकल्प लिया जाकर आवेदन पत्र भरते हुए कहा कि हमारा शरीर मृत्यु के बाद हमारे किसी काम नहीं आता है, यदि बाद में श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज , सीकर के विधार्थियों की पढ़ाई में काम आये तो इससे अच्छे चिकित्सक समाज को मिलते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम पति-पत्नी दोनों ने एक राय होकर यह निर्णय लिया है। इस अवसर पर घासीराम, एस.एच.ओ. पुलिस स्टेशन, खण्डेला द्वारा श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीकर को पूर्ण सहयोग किये जाने व क्षेत्रा के लोगों को देहदान के लिए प्रोत्साहित किये जाने के लिए आश्वासन दिया गया। मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभागाध्यक्ष व प्रधानाचार्य एवं नियत्रांक डॉ. के.के वर्मा द्वारा दम्पति के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इनसे प्रोत्साहित होकर समाज के अन्य लोग भी देहदान के लिए आगे आएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur