Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ब्राह्मण प्रतिभा अभिनंदन महोत्सव तेरह नवंबर को होगा आयोजित

ब्राह्मण प्रतिभा अभिनंदन महोत्सव तेरह नवंबर को होगा आयोजित

तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिम्मेदारियां की वितरित

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] सर्व ब्राह्मण समाज समिति अजीतगढ़ द्वारा तेरह नवंबर को प्रतिभा अभिनंदन महोत्सव आयोजित होगा । समारोह को लेकर समाज अध्यक्ष रमाकांत शर्मा शास्त्री की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा के लिए आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंच व्यवस्था ,पांडाल व्यवस्था, भोजन ,पानी, पुरस्कार वितरण हेतु विभिन्न कमेटियों के जिम्मेदारों से विस्तृत चर्चा कर व्यवस्थाओ को अंतिम रूप दिया गया । उपस्थित सदस्यों के सुझाव,प्रस्ताव को रजिस्टर्ड किया गया । सम्मान के लिए आमंत्रित प्रतिभाओं के लिए अंक तालिका जमा कराने की समय सीमा समाप्त हो गई है। इस अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य मोहन लाल पारीक, दिनेश चंद्र स्वामी, भरत शर्मा,महेश ओझा,शिंभू दयाल भारद्वाज, विमल इंदौरिया,नरेंद्र मिश्रा, मुकेश कुमार शर्मा, मुकेश भिंडा,भवानी शंकर पारीक, दिनेश मिश्रा, महेश जोशी,दिनेश गोविंद शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur