सीकर, लक्ष्मणगढ़ एवं फतेहपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल द्वारा उपभोक्ता सेवा माह में 15 अप्रैल 2025 मंगलवार को विशेष उपभोक्ता सेवा कैंप आयोजित किया जा रहा है I BSNL के प्रधान महाप्रबंधक पवन खत्री ने बताया कि इस विशेष उपभोक्ता सेवा कैंप में बीएसएनएल के उपभोक्तओं की दूरसंचार सेवा और बिलिंग सम्बंधित शिकायतों का निवारण किया जाएगा और इसके साथ ही नई सेवाएं जैसे एफटीटीएच, मोबाइल प्रीपेड पोस्टपेड सिम और सिम अपग्रेडेशन, लीज सर्किट ,आइएलएल आदि दूरसंचार सेवाओ की बुकिंग भी की जाएगी I यह विशेष ओपन उपभोक्ता सेवा कैंप, उपभोक्ता सेवा केंद्र लक्ष्मणगढ़ और उपभोक्ता सेवा केंद्र फतेहपुर में आयोजित किया जायेगा I सहायक महाप्रबंधक प्रचालन सीकर सुनील ठाकुर ने सीकर दूरसंचार क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बीएसएनएल द्वारा अप्रैल माह में चलाये जा रहे उपभोक्ता सेवा माह का अधिकाधिक लाभ उठाएं I बीएसएनएल अपने ग्राहकों कि संतुष्टि एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है I
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बीएसएनएल द्वारा 15 अप्रैल को विशेष उपभोक्ता सेवा कैंप
बीएसएनएल द्वारा 15 अप्रैल को विशेष उपभोक्ता सेवा कैंप




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।