Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कवि सम्मलेन व देशभक्ति गीतों के साथ हुआ नवोदित अधिवक्ताओं का सम्मान

कवि सम्मलेन व देशभक्ति गीतों के साथ हुआ नवोदित अधिवक्ताओं का सम्मान

लक्ष्मणगढ़, यहां गनेड़ीवाला भवन में जेएम लॉ फर्म के 35वें स्थापना दिवस पर नवोदित अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री रघुनाथ जी का बड़ा मंदिर के महंत अशोकदास महाराज व न्यामा मंदिर के महंत महावीरदास महाराज के सानिध्य में आयोजित सम्मान समारोह में न्यायाधीश सुकेश जैन, न्यायाधीश लक्ष्मण सिंह व न्यायाविद् सुधांशु कासलीवाल , समाजसेवी हनुमान प्रसाद गनेडीवाला,विनोद कुमार मोदी बतौर मंचाशीन थे। कार्यक्रम में कवि हरीश हिंदुस्तानी नवलगढ़, रामचंद नारनोलिया व कवयित्री डॉ विमला महरिया की शानदार देशभक्ति व हास्यरस की कविताओं और लोक गायक मनोज पांडे व पवन शर्मा निर्मल द्वारा दी गई देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। जेएम लॉ फर्म के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार मोदी के नेतृत्व में गोल्ड मेडलिस्ट युवा अधिवक्ता प्रसुक मोदी ने राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनूपचंद गोयल पौत्र तनय गोयल, राजस्थान हाईकोर्ट न्यायाधीश अनूपचंद ढंड के पुत्र तन्मय ढंड, चुरू के वरिष्ठ अधिवक्ता अणतराम सोनी के पौत्र एडवोकेट रोहित सोनी सहित अन्य नवोदित अधिवक्ताओं का मोती माला, दुप्पटा व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित छगन शास्त्री व विनोद बनाईवाला ने किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी, फतेहपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मधुसुदन भिंडा, नेता प्रतिपक्ष ललित पुरोहित, लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद अध्यक्ष विष्णु भूत, व्यवसायी रतनलाल चिराणिया, सुबोध मोदी, ललित भूत, विश्वनाथ चिराणिया, डॉ रतन मोदी, तोदी महाविद्यालय सचिव आशकरण शर्मा, व्यवसायी ऋषि जाजोदिया, सुरेश जाजोदिया, जानकीलाल सैनी, रणबीर भास्कर, एडवोकेट श्रवण जांगीड़, महेश शर्मा सीकर, विनोद सोनी चुरू, रिडमल सिंह फतेहपुर, सत्येंद्र आर्य, मुकेश ताखर, चन्द्रशेखर जोशी, लक्ष्मीकांत चुड़ीवाला, जयशंकर पुजारी सहित काफी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur