Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : सांड हमले में घायल बुजुर्ग की मौत

,

Sikar News : सांड हमले में घायल बुजुर्ग की मौत

Stray bull attack incident in Fatehpur elderly victim hospitalized

एक हफ्ते पहले हुआ था हमला, जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में सांड के हमले में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह घटना एक हफ्ते पहले हुई थी, जब संकरी गली में अचानक सांड ने हमला कर दिया था।


जयपुर में चल रहा था इलाज

जानकारी के अनुसार धानुका मंदिर क्षेत्र निवासी मोतीलाल भार्गव पर सांड ने पीछे से हमला किया था।

घायल अवस्था में पहले उन्हें सीकर रेफर किया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर भेजा गया

पिछले 5 दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया


ठेले पर बैठे थे, अचानक किया हमला

बताया जा रहा है कि मोतीलाल भार्गव संकरी गली में कपड़ों का ठेला लगाकर बैठे थे, तभी अचानक सांड ने पीछे से हमला कर दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।


पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि फतेहपुर में इससे पहले भी सांड के हमले से एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।

इसके बावजूद शहर में आवारा पशुओं पर नियंत्रण नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।


प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

लोगों का कहना है कि शहर में घूम रहे आवारा पशु लगातार हमले कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।