Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पूर्व सैनिकों के लिए रींगस में शिविर का आयोजन 23 अगस्त को

पूर्व सैनिकों के लिए रींगस में शिविर का आयोजन 23 अगस्त को

सीकर, कर्नल ब्रिजेन्द्र सिंह महला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सीकर ने बताया कि तहसील रींगस के पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ मासिक शिविर का आयोजन 23 अगस्त 2024 को प्रातः 11 बजे तहसील रींगस के पंचायत समिति सभागार भवन में आयोजित किया जावेगा। उन्होंने बताया कि तहसील के समस्त पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों को कहा कि वे समस्या समाधान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्या के निदान करावें।