Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर शहर में चल रहे अवैध जल संबंधों को विच्छेद करने का अभियान जारी

सीकर शहर में चल रहे अवैध जल संबंधों को विच्छेद करने का अभियान जारी

अब तक 400 अवैध जल संबंध को चिन्हित कर 360 अवैध जल संबंधों को किया विच्छेद

सीकर, अधिशाषी अभियंता महेन्द्र कांटीवाल ने बताया कि जलदाय विभाग ने अवैध जल संबध ले रखें उपभोक्ताओं के खिलाफ जारी अभियान के दौरान अब तक 400 के लगभग अवैध जल संबंधों को चिन्हित कर 360 अवैध जल संबंधो को विच्छेद किया गया वहीं 40 अवैध जल संबंधो को पेनेल्टी लगाकर नियमित किया गया है।
उन्होंने बताया कि विभाग के कनिष्ठ अभियंता, हरिराम्, नव्या चौधरी, मोनिका, विनोद आदि की टीम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में सर्वे करवाकर तुरन्त अवैध जल संबंधों को विच्छेद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अवैध जल संबंधों को हटाने पर उंचाई वाले इलाकों में पेयजल की आपूर्ति में सुधार होगा। अभियान के दौरान आम लोगों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता कांटीवाल ने बताया कि अवैध जल संबंध ले रखे उपभोक्ताओं के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे उपभोक्ताओ के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कर पुलिस में एफ आई आर दर्ज करवाने की कार्यवाही भी की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur