सीकर, लियो क्लब सीकर द्वारा आज आर.टी.ओ. स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ दिवाली स्नेह मिलन “मुस्कान दिलों की” थीम के तहत मनाया गया। क्लब अध्यक्ष लियो सुमित गौड़ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्लब द्वारा जरूरतमंदों के साथ उनकी आवश्यकताओं को पूरा करते हुए खुशियों भरी दिवाली मनाई गई।जिसमें क्लब सदस्य देवेन्द्र गिनोडिया के आर्थिक सहयोग से क्लब द्वारा बच्चों को पटाखे,बिस्किट,टॉफी वितरित किए गए।सभी क्लब सदस्यों को बच्चों के साथ पटाखे जला कर बहुत अच्छा लगा। सभी बच्चे व बड़े झोली भर-भर कर खुशियां अपने-अपने घर लेकर जा रहे थे। जिससे सभी के मन को बहुत सुकून हुआ।सभी बच्चे क्लब सदस्यों को मुस्कुराते हुए हैप्पी दिवाली विश कर रहे थे। क्लब व संस्था बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रहा। लियो लियो नीरज अग्रवाल ने बताया की इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लियो सुमित गौड़, लियो जितेंद्र खेतान आदि सदस्य मौजूद थे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बस्ती में बच्चों के साथ मनाया दिवाली स्नेह मिलन
बस्ती में बच्चों के साथ मनाया दिवाली स्नेह मिलन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।