Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बस्ती में बच्चों के साथ मनाया दिवाली स्नेह मिलन

बस्ती में बच्चों के साथ मनाया दिवाली स्नेह मिलन

सीकर, लियो क्लब सीकर द्वारा आज आर.टी.ओ. स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ दिवाली स्नेह मिलन “मुस्कान दिलों की” थीम ‌के तहत मनाया गया। क्लब अध्यक्ष लियो सुमित गौड़ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्लब द्वारा जरूरतमंदों के साथ उनकी आवश्यकताओं को पूरा करते हुए खुशियों भरी दिवाली मनाई गई।जिसमें क्लब सदस्य देवेन्द्र गिनोडिया के आर्थिक सहयोग से क्लब द्वारा बच्चों को पटाखे,बिस्किट,टॉफी वितरित किए गए।सभी क्लब सदस्यों को बच्चों के साथ पटाखे जला कर बहुत अच्छा लगा। सभी बच्चे व बड़े झोली भर-भर कर खुशियां अपने-अपने घर लेकर जा रहे थे। जिससे सभी के मन को बहुत सुकून हुआ।सभी बच्चे क्लब सदस्यों को मुस्कुराते हुए हैप्पी दिवाली विश कर रहे थे। क्लब व संस्था बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रहा। लियो लियो नीरज अग्रवाल ने बताया की इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लियो सुमित गौड़, लियो जितेंद्र खेतान आदि सदस्य मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur