खाचरियावास, [लिखा सिंह सैनी ] पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की 100 वीं जयंती एवं जन्म शताब्दी पर शेखावत के पैतृक गांव खाचरियावास में भैरोंसिंह शेखावत के स्मारक पर दांतारामगढ़ क्षेत्र वासियों ने पुष्प अर्पित कर शेखावत को याद किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शेखावत के जीवन पर प्रकाश डाला। शेखावत का जन्म आज से 100 वर्ष पहले 23 अक्टूबर 1923 को खाचरियावास में हुआ था। बाबोसा कहे जाने वाले शेखावत राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री व एक बार देश के उप-राष्ट्रपति बने थे। इस दौरान मोटलावास सरपंच प्रभु सिंह गोगावास, भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत, भाजपा नेता गोविंद सिंह लांबा, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश चेजारा, पूर्व उप जिला प्रमुख हनुमान झाझडा, सुभाष भारतीय, रामसिंह उमाड़ा, राजेंद्र सिंह भारीजा, नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश कुमावत, पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, मदनलाल बड़जात्या, विजय गंगवाल, रवि पुजारी, किशनलाल मांढिया, लोकेश शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, दिनेश कुमावत, सीताराम कुमावत,चंद्रवीर सिंह शेखावत, सुरजीत सिंह शेखावत,नंदसिंह बिजारनिया,सत्तार खां मलवान, रघुवीर सिंह शेखावत, दौलत सिंह शेखावत, देवेंद्र सिंह शेखावत सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की 100 वीं जयंती मनाई
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की 100 वीं जयंती मनाई



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।