Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : सीकर जनगणना 2027: 4500 ब्लॉक, 16 मई से हाउस लिस्टिंग

Sikar News : सीकर जनगणना 2027: 4500 ब्लॉक, 16 मई से हाउस लिस्टिंग

Census 2027 training session at Sikar Collectorate Rajasthan

सीकर के 1,152 राजस्व ग्राम और 490 शहरी वार्ड होंगे कवर
सीकर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज

सीकर, जनगणना 2027 को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिला कलेक्ट्रेट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 27 नियमित सहायकों को ट्रेनिंग दी गई।

शुक्रवार से तहसीलदार, कमिश्नर और ईओ के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र शुरू होगा।


4,500 ब्लॉक में बंटेगा पूरा जिला

उपजिला जनगणना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि सीकर जिले को करीब 4,500 जनगणना ब्लॉकों में विभाजित किया गया है।

  • प्रत्येक ब्लॉक में 120–150 घर
  • या 650–800 व्यक्ति शामिल होंगे
  • 4,500 प्रगणक और 750 सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे
  • 92 फील्ड ट्रेनर और 2 मास्टर ट्रेनर प्रक्रिया समझाएंगे

जिले के 1,152 राजस्व ग्रामों और 490 शहरी वार्डों में जनगणना की जाएगी।


16 मई से हाउस लिस्टिंग, दो चरणों में होगी जनगणना

जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी।

पहला चरण: हाउस लिस्टिंग

यह कार्य 16 मई से 15 जून तक चलेगा।

दूसरा चरण: मुख्य जनगणना

हाउस लिस्टिंग के बाद मुख्य जनगणना शुरू होगी।

प्रमुख जनगणना अधिकारी (कलेक्टर) मुकुल शर्मा ने निर्देश दिए कि हर फॉर्म एंट्री को क्रॉस-चेक किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की आपत्ति या त्रुटि न रहे।

जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी,– कलेक्टर मुकुल शर्मा