दो चरणों में होगी जनगणना, 1–15 मई 2026 स्व-जनगणना सुविधा
सीकर, जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत सीकर जिला परिषद सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शुक्रवार को जिले के जिला एवं चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें तहसीलदार, कमिश्नर और कार्यकारी अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल रहे।
दो चरणों में होगी जनगणना
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना 2027 दो चरणों में संपन्न होगी
- पहला चरण: मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग)
- दूसरा चरण: मुख्य जनगणना
अधिकारियों को ब्लॉक निर्माण, मकान गणना और परिवार के मुखिया से पूछे जाने वाले प्रश्नों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारी
प्रशिक्षण सत्र में जिला जनगणना अधिकारी रतन कुमार स्वामी, उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा सहित जयपुर निदेशालय से आए अधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया।
हाउस लिस्टिंग, ऑनलाइन प्रक्रिया और डिजिटल डेटा एंट्री सिस्टम की जानकारी भी साझा की गई।
आमजन खुद कर सकेंगे स्व-जनगणना
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया
“आमजन डिजिटल माध्यम से स्वयं भी अपनी जनगणना दर्ज करवा सकेंगे।”
उन्होंने बताया कि 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-जनगणना सुविधा उपलब्ध रहेगी।
नागरिक Census Management and Monitoring System (CMMS) पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं भर सकेंगे।
प्रशासनिक तैयारियां तेज
प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनगणना प्रक्रिया सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी हो।
सीकर जिले में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं।
