Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की तिथियों में बदलाव

,

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की तिथियों में बदलाव

जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता अब

29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगी

सीकर, जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2021-22 की अनुपालना में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के आयोजन के संबंध में अध्यक्ष राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर एवं शासन सचिव, युवा मामलें एव खेल विभाग के मध्य 19 सितम्बर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक तीन दिवसीय आयोजित होगी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चार दिवसीय आयोजित करवाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तरीय विजेता टीम ही जिला स्तर पर भाग लेंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur