श्रीमाधोपुर [ महेंद्र खडोलिया ] स्थानीय एसीजेएम क्रम संख्या-2 भावना भार्गव ने चेक बाउंस के एक आरोपी को छह महिने की जेल की सजा एवं चेक राशि के दोगुनी राशि के जुर्माने से दंडित किया है। परिवादी के वकील आदित्य प्रताप सिंह नरूका के अनुसार परिवादी दयालदास पुत्र छबीलदास पंजाबी निवासी श्रीमाधोपुर ने दो मार्च 2012 को आरोपी जगदीश पुत्र रामेश्वर महाजन निवासी श्रीमाधोपुर को 12 हजार 9 सौ 60 रूपये उधार दिए थे। इसके एवज में आरोपी ने भुगतान के लिए परिवादी को एक चेक 6 अप्रेल 2012 की तिथि का दिया। परिवादी ने 17 अप्रेल को बैंक में इस चेक को भुगतान के लिए लगाया लेकिन चेक बाउंस हो गया। परिवादी ने आरोपी को नोटिस दिया तथा राशि का भुगतान नही होने पर 23 मई 2012 को न्यायालय में इश्तगासा पेश किया। दोनो पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी को यह सजा सुनाई।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / चेक बाउंस के एक आरोपी को छह महिने की जेल
चेक बाउंस के एक आरोपी को छह महिने की जेल


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

