Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल सीकर आएंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल सीकर आएंगे

सीकर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 9 जून (शुक्रवार) को ग्राम पंचापयत दुल्हेपुरा के होद तहसील खण्डेला में आएंगे। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत जयपुर से प्रात: 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे राजकीय बालिका महाविद्यालय होद पहुंचेंगे तथा यहां पर महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर 12.30 बजे होद से हेलीकॉप्टर द्वारा बबाई खेतडी के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur