Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल 12 बजे व्यक्तिगत योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे वर्चुअल संवाद

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल 12 बजे व्यक्तिगत योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे वर्चुअल संवाद

सीकर, राजस्थान दिवस 30 मार्च, 2023 के उपलक्ष पर दोपहर 12 बजे “लाभार्थी उत्सव” का जिला स्तरीय समारोह कलेक्ट्रेट परिसर सीकर में होगा जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे चिरजीवी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्कूटी योजना एवं अन्य व्यक्तिगत लाभ वाली योजनाओं के लाभार्थीगणों से वर्चुअल संवाद करेंगे। आयोजन में जिले के जनप्रतिनिधिगण और व्यक्तिगत योजनाओं के लाभार्थी तथा सभी जिला स्तरीय अधिकारी सम्मिलित होंगे। आयोजन में स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा संबंधित सभी विभाग अपनी विभागीय योजनाओं की जिला स्तरीय प्रदर्शनी लगाकर आम लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur