Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रविवार को सीकर आएंगे

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रविवार को सीकर आएंगे

सीकर, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 18 अगस्त रविवार को सीकर आएंगे। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रविवार को जयपुर से प्रात: 10.15 बजे हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर प्रात:10.45 बजे हैलीपेड पुलिस लाईन सीकर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा प्रात: 10.50 बजे हैलीपेड पुलिस लाईन से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे श्री हरिनाथ चतुर्वेदी एवं संत शिरोमणी मकडीनाथ जी महाराज की मूर्ति अनावरण एवं सभा स्थान कर्मस्थली, पिपराली रोड सीकर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दोपहर 1.25 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे हैलीपेड पुलिस लाईन पहुंचेंगे तथा दोपहर 1.35 बजे पुलिस लाईन हैलीपेड सीकर से बीकानेर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur