Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री खाटूश्याम मंदिर में किए दर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री खाटूश्याम मंदिर में किए दर्शन

दीपोत्सव एवं आतिशबाजी कार्यक्रम में हुए शामिल

सीकर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में सोमवार को सीकर के श्री खाटूश्याम जी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी गीता शर्मा भी साथ रही। मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान शर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रभु श्री रामलला की दिव्य प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी।

शर्मा ने इस अवसर पर आयोजित दीपोत्सव में दीप प्रज्वलित किया। साथ ही, आयोजित आतिशबाजी कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान तथा अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान सीकर सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती, नगरीय विकास राज्य मंत्री एवं श्रीमाधोपुर विधायक श्री झाबर सिंह खर्रा, धोद विधायक गोरधन वर्मा, खण्डेला सुभाष मील, पूर्व विधायक सीकर रतन लाल जलधारी, पूर्व विधायक नीमकाथाना प्रेम सिंह बाजौर, संभागीय आयुक्त सीकर डॉ. मोहन लाल यादव, पुलिस महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी,पुलिस अधीक्षक अनिल परिस देशमुख,अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर सीकर हेमराज परिडवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur