सीकर, बुधवार को धोद थाना क्षेत्र में नवजात शिशु मिलने की सूचना पर बाल कल्याण समिति ने मातृ शिशु केंद्र जनाना अस्पताल सीकर पहुंचकर नवजात बालक के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर बाल कल्याण समिति सदस्य बिहारी लाल बालान ने बालक को गोद लेने बाबत जानकारी प्राप्त करने वालों को कारा के पोर्टल पर आवेदन करने की जानकारी दी। इस दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंकुर बहड ने बताया कि राजकीय संप्रेषण पालवास रोड सीकर तथा जनाना अस्पताल सीकर में पालना गृह बने हुए है जिनके प्रचार-प्रसार के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, क्योंकि पालना गृह में लावारिस छोड़े गए नवजात के बारे में किसी भी व्यक्ति से कोई पूछताछ नहीं की जाती है तथा नवजात के पालन-पोषण के लिए उचित व्यवस्था विभाग द्वारा की जाती है। उन्होंने बताया की नवजात को मरणासन्न अवस्था में छोड़ने के बजाय नवजात बच्चों के लिए पालना गृह एक सुरक्षित स्थान है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बाल कल्याण समिति ने ली नवजात शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी
बाल कल्याण समिति ने ली नवजात शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।