सर्दी के सीतम के साथ ही जिले में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं । जिले में लगातार चोरियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर आमजन अपने आपको असुरक्षित समझने लगा है। बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर जिला मुख्यालय पर जाटिया बाजार में व्यापारी एकत्रित हुए तथा जाट बाजार से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पैदल पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए पहुंचे तथा पुलिस गश्त बढ़ाने व अब तक हुई चोरियों का खुलासा करने सहित कई मांगों को लेकर सीकर जिला व्यापार महासंघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर समय रहते चोरियों का खुलासा नहीं हुआ तो सीकर जिला व्यापार महासंघ आंदोलन पर उतारू होगा। सीकर जिला व्यापार महासंघ के जिला अध्यक्ष चंद्रभान गोयल ने बताया कि जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं । पुलिस प्रशासन अब तक हुई एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। कई मामलों में पुलिस को पूरे सुराग भी मिल गए उसके बावजूद भी आरोपी को नहीं पकड़ा गया। व्यापारियों ने कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि चोरों और बदमाशों मैं पुलिस का भय नहीं रहा है । जिसके चलते चोरियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है ।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / चोरी की वारदातों को लेकर सीकर के व्यापारियों में आक्रोश
चोरी की वारदातों को लेकर सीकर के व्यापारियों में आक्रोश


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

