Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख रुपए के चुराए गहने

चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख रुपए के चुराए गहने

कस्बे के वार्ड संख्या 25 में

रींगस [अरविन्द कुमार ] रींगस में बुधवार रात्रि को कस्बे के वार्ड संख्या 25 में जैतुसर अंडरपास के समीप चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब 8 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित घरेलू सामान चोरी करके ले गए इस संबंध में मकान मालिक मूलसिंह पुत्र मोहन सिंह राजपूत द्वारा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस उप निरीक्षक अशोक सिंह शेखावत ने बताया कि थाने पर चोरी की सूचना मिली मौके पर जाकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था मकान मालिक मूल सिंह की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों द्वारा मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखी हुई आलमारी से 2 नग सोने की रखड़ी, एक नग सोने का झूमर, 1 नग सोने का पेंडल, 2 नग सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी सोने की लोंग, 1 नग सोने की पातड़ी, 2 जोड़ी चांदी की पायजेब, 2 जोड़ी बिछुड़ी, 2 जोड़ी चांदी की अंगूठी, 20 चांदी के सिक्के सहित महंगे कपड़े व 12 बोर के 10 राउंड चोरी करके ले गए। मूल सिंह के पुत्र ओमेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता रात करीब 9:30 बजे खाना खाने के बाद मकान के ताला लगाकर भोपतपुरा जीएसएस पर नौकरी करने चले गए थे पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखे हुए अलमारी व बक्सों से सोने चांदी के जेवरात व घरेलू सामान चोरी कर लिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur