सीकर, लियो क्लब सीकर, सीकर शहर की सबसे बड़ी गरबा 2023 का आयोजन 29 अक्टूबर, रानी सती गार्डन में करने जा रहा है। जिसका 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पोलो ग्राउंड स्थित,विद्याश्रम स्कूल में किया जा रहा है।शिविर संयोजक किरण तिवारी व लियो स्नेहा खेतान, लियो मेघा अग्रवाल ने बताया शहरवासियों में इस गरबा नाइट को लेकर काफी उत्साह है यह इसी बात से पता चलता है कि आज प्रशिक्षण के ग्यारवें दिन तक 180 से अधिक पार्टिसिपेंट्स प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। जिसमें युवा पीढी(गर्ल्स ग्रुप) का सराहनीय योगदान है। क्रॉसलैंड डांस क्रू से शिवाय, राहुल और उनकी टीम द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम काफी जोर-शोर से किया जा रहा है,जो 15 अक्टूबर से लगातार चल रहा है। क्लब अध्यक्ष लियो अभिषेक तिवारी ने बताया कि 300 रुपये की कपल / फैमिली चैरिटी टिकट ले शहर के सभी लोग 29 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम का आनंद ले सकते है। लगभग 4 घंटे चलने वाला रंगारंग कार्यक्रम, बेहद हाई एनर्जी और शहर का सबसे बड़ा गरबा इवेंट होने वाला है।साथ ही टिकट होल्डर को 8 आकर्षक कूपन भी दिए जा रहे है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 9 को होगी शहर की सबसे हाई एनर्जी और सबसे बड़ी गरबा नाइट
9 को होगी शहर की सबसे हाई एनर्जी और सबसे बड़ी गरबा नाइट



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।