Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण का चौथा दिन, आपदा बचाव की दी जानकारी

Sikar News : नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण का चौथा दिन, आपदा बचाव की दी जानकारी

Civil defence training session at Shekhawati University Sikar participants

ग्राम सेवकों, पटवारियों और स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन व सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण

सीकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, कटराथल में आयोजित नागरिक सुरक्षा क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के चौथे दिन सोमवार को प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन और सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में शामिल ग्राम सेवकों, पटवारियों, एलडीसी, पीटीआई तथा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा के समय बचाव कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया।


एसडीएम ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण

इस दौरान उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सीकर निखिल कुमार प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा की स्थिति में प्रभावी कार्य करने में सहायक होते हैं।


सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान परिवहन निरीक्षक झाबर सिंह धायल ने प्रतिभागियों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक सहायता देने के तरीके जानना बेहद जरूरी है।


सीपीआर प्रशिक्षण की भी दी जानकारी

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण के बारे में भी विस्तार से बताया गया, जिससे आपातकालीन स्थिति में किसी व्यक्ति की जान बचाने में मदद मिल सकती है।


सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।


ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा सीकर मदन सिंह कुड़ी, प्रशिक्षण प्रभारी धर्मराज हाथीवाल सहित ग्राम सेवक, पटवारी, एलडीसी, पीटीआई और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक मौजूद रहे।